Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में पुलिस ने एक को...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

आलापुर अंबेडकरनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया था। वहीं परिजन व ग्रामीण शव को पुनः लाए जानें की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मार्ग जाम होने से दोनो तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा ने घटना के बावत आवश्यक जानकारियां ली और कार्यवाही का आश्वासन दिया। राजेसुलतानपुर थाना अंतर्गत बलरामपुर निवासी मृतक के पिता शिव प्रसाद सोनकर वा मां चीना सोनकर ने रामवृक्ष और कुछ अज्ञात लोगों पर अपने पुत्र अमित सोनकर की हत्या करने और उसे सड़क के किनारे फेंक देने का आरोप लगाया था, पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करके रामवृक्ष  को गिरफ्तार कर लिया और अज्ञात की खोजबीन जारी है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है । थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, हत्या हुई है कि एक्सीडेंट हुई है इस को अभी नहीं बता सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसी आएगी वैसी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी रामवृक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments