Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

आलापुर अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गोपाल बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की पहचान अमित सोनकर पुत्र शिव प्रकास सोनकर उर्फ नाटे निवासी राजेसुल्तानपुर के रूप में हुई। मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो घर पर कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी कुछ कह पाना मुश्किल है की मौत कैसे हुई है, एक्सीडेंट से हुई है या हत्या हुई है, जांच की जा रही है, जैसा भी होगा बताया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments