Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

मिल्कीपुर, अयोध्या। तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलोनी के प्राथमिक विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। वन रेंज कुमारगंज द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका संध्या सिंह तथा अध्यक्षता प्रधान विनोद कुमार ने की।
मिल्कीपुर तहसील के सलोनी प्राथमिक विद्यालय वन रेंज कुमारगंज द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी द्वारा आम, नीम, पीपल तथा आंवला का पौध रोपित किया गया। जिसमें विद्यालय की अध्यापिकाओ एवं बच्चों ने वन महोत्सव कार्यक्रम ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें बच्चों द्वारा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी ने कहा वृक्ष हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है हर व्यक्ति को एक एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण दूषित ना होने पाए और शुद्ध वातावरण बना रहे। करोना काल में ऑक्सीजन की कमी होने से तमामो लोग काल के मुंह में समा गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह प्राथमिक विद्यालय सलोनी को गोद ले रहे हैं अब यहां किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से एआरपी सुनील दत्त शर्मा, सहायक अध्यापिका परवीन अख्तर, वन दरोगा अतुल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, वन बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला, अंबिका प्रसाद चौबे, लोकेश कुमार शर्मा, सूर्यभान तिवारी, विष्णु प्रताप चौहान, उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में वन कर्मी, बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments