Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या  जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, अभियान की रूपरेखा पर हुई...

 जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, अभियान की रूपरेखा पर हुई चर्चा

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय सहादतगंज में संचालित जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्य, महानगर मंत्री स्वाति सिंह तथा मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं की विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे “12 साल विकास, विश्वास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुए।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 16 एवं 17 जून को “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त 17 से 20 जून तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अभियान के दौरान प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विशेष जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण तथा स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version