Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मृतक रामबली के परिजनों से मिले विधायक वेद प्रकाश, हरसंभव सहायता का...

मृतक रामबली के परिजनों से मिले विधायक वेद प्रकाश, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

0

◆ मुआवजा व किसान दुर्घटना बीमा का लाभ जल्द दिलाने का अधिकारियों को दिया निर्देश


अयोध्या। नाका दुर्गापुरी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत कार्य के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले रामबली के परिजनों से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक नाबालिग पुत्री कोमल को छोड़ गए हैं।

विधायक ने मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार चौबे को बुलाकर पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुआवजे की धनराशि मंगलवार तक मृतक के परिजनों के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि मृतक के एक आश्रित को नियमानुसार नौकरी दिलाई जाएगी।

इसके साथ ही विधायक ने एसडीएम सदर अरविंद कुमार से वार्ता कर मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि सर्वे कराकर जल्द ही योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। एक परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है। सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा, नौकरी और अन्य सभी पात्र सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ परिवार को दिलाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु सिंह को निर्देशित किया कि परिवार के संपर्क में रहकर यथासंभव मदद करते रहें।

मामले में विद्युत विभाग के जेई राजेश कुमार को निलंबित किया जा चुका है और विभागीय जांच भी चल रही है। मौके पर महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड़, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version