◆ मंगलाआरतीसुबह 4:30 बजेऔरशयनआरतीरात 9:30 बजेहोगी, रात 10 बजेबंदहोंगेमंदिरकेपट
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन की समय-सारणी में 1 नवंबर से बदलाव किया जाएगा। शीतकालीन व्यवस्था के तहत रामलला के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। नई समय-सारणी में मंगला आरती, श्रृंगार आरती, बालभोग और शयन आरती सहित विभिन्न अनुष्ठानों के समय में परिवर्तन किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी।
नई व्यवस्था के अनुसार, रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे होगी, जबकि श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे निर्धारित की गई है। सुबह का बालभोग अब 9 बजे के स्थान पर 8 बजे से 8:10 बजे तक लगेगा। मध्याह्न विश्राम का समय दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा।
संध्या आरती शाम 7 बजे और शयन आरती रात 9:30 बजे होगी। इसके बाद रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। पहले रामलला के पट सुबह 3:45 बजे खुलते थे और रात 10:30 बजे बंद होते थे। इसी तरह मंगला आरती सुबह 4 बजे और श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे होती थी।
शीतकालीन समय-सारणी लागू होने से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए नए समय के अनुसार अपनी योजना बनानी होगी। दर्शन-पूजन की संशोधित व्यवस्था 1 नवंबर से प्रभावी होगी।