Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्वांचल के विख्यात बसखारी भरत मिलाप के ऐतिहासिक मेले का साक्षी बने...

पूर्वांचल के विख्यात बसखारी भरत मिलाप के ऐतिहासिक मेले का साक्षी बने एक लाख श्रद्धालु


बसखारी, अंबेडकर नगर। पूर्वांचल के ऐतिहासिक मेले के रूप में विख्यात बसखारी के ऐतिहासिक भरत मिलाप के सजीव चित्रण को देखने के लिए बुधवार की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बसखारी कस्बे में जुटने लगी। इस दौरान बसखारी बाजार में सजाई गई माता दुर्गा के भव्य पंडाल एवं की गई बिजली की सजावट से बसखारी बाजार में दीपावली जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया। भरत मिलाप के दौरान निकली गई मनमोहक झांकियां लोगों की आकर्षण का केंद्र रही।मेले में आए हुए लाखों श्रद्धालुओं ने बसखारी क्षेत्र में स्थापित जगत जननी मां दुर्गा के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ जिले का प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ रात भर डटा रहा।

रात्रि 12  बजे तक दुर्गा माता के सजे पंडालों में पूजा अर्चना करने के बाद राम भरत मिलाप के ऐतिहासिक दृश्य एवं आकर्षक झांकियां को देखने के लिए 1 लाख के करीब जुटी श्रद्धालुओं की अभिलाषा भोर 4:00 बजे पूर्ण होनी शुरू हुई।हाथी घोड़ो के साथ ढोल-नगाड़ो की मधुर थाप पर भरत मिलाप के दौरान निकाली गई झांकियां में नरसिंह अवतार द्वारा हिरणाकश्यप का वध, राक्षस वध के समय राम भगवान का दृश्य,हनुमान कृष्ण का दृश्य ,सीता माता का दृश्य, प्रभु द्वारा माता शबरी के जुठे बेर खिलाने का प्रसंग, शिवभक्त में लीन रावण,शेषनाग पर श्री कृष्णा, झांसी की रानी, श्री राम हनुमान, वासुदेव कृष्ण ,दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद , ऑपरेशन सिंदूर सहित कुल 14 मनमोहक झांकियां निकाली गई।

14 वर्षों तक वनवास काटने के बाद लक्ष्मण और सीता मैया, रामभक्त हनुमान जी व अन्य लोगों के साथ लौटे प्रभु श्री रामचंद्र जी का अयोध्या वासियों के साथ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भरत जी को हनुमान जी ने ब्राह्मण के भेष में आकर प्रभु श्री रामचंद्र जी के आगमन की सूचना दी ।जिसके बाद बसखारी बीच बाजार में बनाए गए राम भरत मिलाप गेट पर हर्षोल्लास छा गया ।

और पूरा बसखारी क्षेत्र जय श्री राम के गगन भेदी नारों से गुंजमान हो उठता है। राम और भरत के गले मिलते ही आसपास के घरों से महिलाओं के द्वारा पुष्प वर्ष कर प्रभु श्री रामचंद्र जी का स्वागत किया गया। इसके बाद रामलीला समिति के संयोजक रामकुमार गुप्ता , नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार  गुप्ता,संरक्षक सत्यम सिंघल, अध्यक्ष राहुल गौड , सुमित गुप्ता व अन्य आयोजक समित से जुड़े सदस्यों के द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी, माता सीता ,भरत ,लक्ष्मण, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी की आरती उतारकर भोर 4:00 के करीब इस ऐतिहासिक भरत मिलाप के दृश्य का सजीव चित्रण करते हुए  इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का समापन किया गया।


चेयरमैन ने झांकियो पर की पुष्प वर्षा, उतरी आरती


नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता सहित कई अन्य समाज सेवियों ने मंच से पुष्प वर्षा करते हुए भरत मिलाप के दौरान निकाली गई  झांकियो का स्वागत पुष्प वर्षा करते हुए की। बसखारी के पूर्वी चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के द्वारा मंच लगाकर प्रभु श्री रामचंद्र जी, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित निकली सभी झांकियो का पुष्प वर्षा किया गया। झांकियां को आकर्षक रूप देने वाले कलाकारों को चेयरमैन ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। साथ ही भरत मिलाप के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने आए कई अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को भी अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने सम्मानित किया।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ जिला प्रशासन रात भर डटा रहा


भरत मिलाप के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस सहित जिले का प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ रात भर डटा रहा। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकार टांडा, क्षेत्राधिकार आलापुर साहित्य कई थानों के थाना अध्यक्ष भारी पुलिस, महिला पुलिस,पीएसी , होमगार्ड जवानों के साथ मौजूद रहे। बसखारी पुलिस ने मेले में अश्लीलता फैलाने वालों के विरुद्ध दिन में ही मजनू पिंजरा निकाल कर कड़ा संदेश दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments