Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजेठ के आखिरी मंगलवारी को श्री अयोध्या न्यास का नया घाट पर...

जेठ के आखिरी मंगलवारी को श्री अयोध्या न्यास का नया घाट पर विशाल भंडारा


◆ मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास करेंगे पूजन


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास के संयोजन में जेठ मास के आखिरी मंगलवार को नया घाट लता चौक पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। श्री अयोध्या न्यास विगत कई वर्षो से इसका आयोजन कर रहा है। भण्डारे की शुरूआत मणिरामदास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास द्वारा हनुमान जी के पूजन व भोग आरती के बाद प्रात 10 बजे से किया जाएगा। जो देर रात तक चलता रहेगा। भण्डारे को लेकर सोमवार शाम से ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। भण्डारे में सम्मिलित होने के लिए जिले के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भण्डारे को लेकर कहा कि जेठ मास का यह अंतिम मंगलवार भगवान हनुमान जी की कृपा पाने का विशेष अवसर है। श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित यह भण्डारा सिर्फ भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का उत्सव है। ऐसे आयोजन श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। हमारा प्रयास है कि अयोध्या की पवित्र परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए हर श्रद्धालु को ससम्मान प्रसाद और सेवा का अनुभव मिले।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि भण्डारे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया दे दिया गया है। कार्यकर्ता व स्वंयसेवकों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी को सरलता से प्रसाद मिले इसलिए कई स्टॉल लगा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। कूडा प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए अलग से स्टॉल लगाया गया है। पब्लिक एडेस सिस्टम के द्वारा लगातार सूचनाएं प्रसारित की जाती रहेंगी। यातायात के लिए भी स्वंयसेवकों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments