Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अयोध्या से सैफई तक निकली कलश...

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अयोध्या से सैफई तक निकली कलश यात्रा

0

अयोध्या। मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर अयोध्या से सैफई तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल अयोध्या के राजघाट के रहने वाले सूर्य प्रकाश यादव ने रामनामी पगड़ी और माथे पर तिलक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
कलश यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री तेज नारायण यादव और श्रीचंद यादव ने किया। यह यात्रा 9 अक्टूबर को रामनगरी अयोध्या से सरयू में पूजन अर्चन और स्नान करके रवाना की गई थी, जो 10 अक्टूबर को सैफई पहुंची। अयोध्या से छह लोग इस कलश यात्रा का हिस्सा बने, जिनमें वीरेंद्र गौतम, जय प्रकाश यादव और राम अजौर यादव शामिल थे। सभी ने समाजवादी विचारधारा और नेताजी मुलायम सिंह यादव के प्रति अपनी आस्था को कलश यात्रा के माध्यम से अभिव्यक्त किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया और श्रद्धांजलि दी। मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सैफई में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद किया गया और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version