अयोध्या। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा हैदरगंज स्थित सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज में तथा महानगर इकाई द्वारा सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सेना के अदम्य साहस को नमन किया।
