Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबसंत पंचमी पर डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा से...

बसंत पंचमी पर डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा से हुआ सरस्वती पूजन


अयोध्या । बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देवकाली स्थित राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में श्रद्धा और उल्लास के साथ विशेष सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने विधि-विधान से मां सरस्वती का पूजन कर शुभारंभ किया। महाविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने मंत्री सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया और बसंत पंचमी के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री दयाशंकर मिश्र और प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हवन एवं आरती में भाग लिया, जिससे आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ गई। इसके उपरांत मंत्री ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं चिकित्सीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संस्थान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

अपने संबोधन में मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बढ़ते महत्व और योगदान की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हों।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेन का वितरण किया गया, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। वहीं, डॉ. तूलिका जैन द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन मंत्री दयाशंकर मिश्र के करकमलों से किया गया। कार्यक्रम का समापन सरस्वती वंदना, प्रसाद वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments