अयोध्या। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महानगर के विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
