Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एनएच-27 पर नया अंडरपास तैयार, जल्द होगी औपचारिक शुरुआत

एनएच-27 पर नया अंडरपास तैयार, जल्द होगी औपचारिक शुरुआत

0

स्थानीय यातायात और बस स्टेशन पहुंचने में मिलेगी सुविधा


अयोध्या । अयोध्या बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बना नया वाहन अंडरपास अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संचालित होने के लिए तैयार है। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अंडरपास से शहर में आने-जाने वाले वाहनों, विशेषकर गोरखपुर-लखनऊ रूट की बसों और स्थानीय यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह अंडरपास महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय के समीप बनाया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से खोल दिया जाएगा। अंडरपास के साथ दो पैदल अंडरपास, एक बॉक्स कल्वर्ट और एक माइनर ब्रिज भी बनाए गए हैं।

पहले इस मार्ग पर ग्रामीण सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग के ट्रैफिक के मिश्रण से जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती थी। नए ढांचे के बाद हाईवे पर तेज रफ्तार यातायात और स्थानीय धीमी गति वाले वाहनों एवं पैदल यात्रियों का मार्ग अलग हो जाएगा।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है और कुछ ही दिनों में अंडरपास जनता के उपयोग के लिए पूर्ण रूप से उपलब्ध होगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को सुरक्षित आवाजाही का विकल्प मिलेगा। परियोजना निदेशक एनएचएआई ने बताया किअंडरपास का उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है। परियोजना क्षेत्र में सड़क संरचना सुधार का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version