Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

0

अयोध्या। एक गेस्ट हाउस में यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, मंडल अयोध्या का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रांतीय महामंत्री, प्रांतीय पर्यवेक्षक वैभव पांडे और चुनाव अधिकारी आशुतोष पति विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार पांडे, मंत्री रामविलास यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार, ऑडिटर विकास गुप्ता और कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार चुने गए। सभी ने पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और सुरक्षा के लिए मजबूती से कार्य करेगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष हरि कृष्ण श्रीवास्तव, पूर्व जिलामंत्री प्रदीप कुमार, हरिवंश वर्मा, प्रकाश यादव, विकास श्रीवास्तव, अशोक चौधरी, मनीष गौतम, विनोद यादव, आनंद यादव, विवेक सिंह, संतोष श्रीवास्तव, दया शंकर मिश्रा, आलोक मिश्रा, अशोक मिश्रा, गंगाराम मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version