Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या20 नवम्बर को गोसाईगंज विधानसभा में निकलेगी राष्ट्रीय एकता यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष...

20 नवम्बर को गोसाईगंज विधानसभा में निकलेगी राष्ट्रीय एकता यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी होंगे मुख्य अतिथि


पूर्व विधायक खब्बू तिवारी करेंगे अगुवाई, तैयारियों को लेकर हुइ पदाधिकारियों की बैठक


अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन 20 नवम्बर को किया जाएगा। यह यात्रा जाना बाजार से प्रारंभ होकर परशुराम महाविद्यालय, तारून बाजार में संपन्न होगी। यात्रा के समापन अवसर पर जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यात्रा की अगुवाई पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू करेंगे।

यात्रा की तैयारियों को लेकर तारून ब्लॉक सभागार में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, व जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और समरसता का संदेश जनजन तक पहुंचाने का माध्यम है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरित यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति और सेवा की भावना जगाने का कार्य करेगी।

पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारीखब्बू ने कहा कि गोसाईगंज विधानसभा की जनता हमेशा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़ी रही है। यह यात्रा हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार करेगी। सरदार पटेल के दिखाए रास्ते पर चलते हुए भाजपा समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है।

जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक गांव, प्रत्येक कार्यकर्ता तक संदेश पहुंचाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के संकल्प को मजबूत करें।बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments