Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 74 लाख की कर देनदारी पर नगर निगम की सख्ती

74 लाख की कर देनदारी पर नगर निगम की सख्ती

0

◆ 11 भवनों और प्रतिष्ठानों पर कुर्की की कार्रवाई, 14.54 लाख रुपये जमा


अयोध्या। गृह एवं जलकर के बकाए की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने 11 कर बकायेदारों के भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कुर्की संबंधी कार्रवाई की। संबंधित बकायेदारों पर कुल 74 लाख 48 हजार 336 रुपये का कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान 14 लाख 54 हजार 939 रुपये की धनराशि जमा कराई गई।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि कार्रवाई में होटल सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान और भवन शामिल रहे। बकाया कर की वसूली के लिए भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों को नियमानुसार कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

कार्रवाई के दौरान एक मामले में संबंधित पार्षद ने तीन दिन के भीतर बकाया कर जमा कराने का आश्वासन दिया। वहीं, एक बकायेदार की दुकान बंद मिली। नगर निगम की टीम ने दुकान को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक बकाया कर की वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी और संबंधित राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों से समय से गृह एवं जलकर समेत अन्य देय धनराशि जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर बकाया रखने वालों के खिलाफ नियमानुसार वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version