अयोध्या । मोदी सरकार को निर्णय लेने वाली सरकार बताते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रतापशाही ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारें नीतिगत मामलों में पूरी तरह से शिथिल थीं। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद कांग्रेस सरकार बदले की बातें करती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जबकि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद को करारा जवाब दिया।
सर्किटहाउसमेंआयोजितप्रेसवार्ता में मंत्री ने कहा कि तीन तलाक पर कानून बनाना, धारा 370 का निरस्तीकरण, नागरिकता संशोधन कानून, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, नोटबंदी, जनधन योजना, चंद्रयान अभियान जैसी उपलब्धियां मोदी सरकार की निर्णायक क्षमता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कार्य इतिहास में स्वर्णाक्षरोंमेंदर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गरीबकल्याण के संकल्प के साथ केंद्र सरकार ने योजनाओं की श्रृंखला चलाई, जिससे 20 करोड़लोगगरीबीरेखासेबाहर आए। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथेस्थान पर पहुंची है। कोविड काल में हर नागरिक को निःशुल्कडबलडोजवैक्सीन दी गई।
महिला सशक्तिकरण के लिए लखपतिदीदी, बेटीबचाओ–बेटीपढ़ाओ, स्वयंसहायतासमूह जैसी योजनाएं चलाई गईं। 375 करोड़कीराशिकिसानसम्माननिधि के अंतर्गत सीधे खातों में पहुंचाई गई। सौभाग्ययोजना के तहत निःशुल्कबिजलीकनेक्शन, स्वच्छभारतमिशन में 12 करोड़शौचालय, और 15 करोड़घरोंमेंनलसेजल पहुंचाया गया है। भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए डीबीटी व जेमपोर्टल की व्यवस्था लागू की गई। 120 आर्थिक रूप से पिछड़े जिलों को चिन्हित कर योजनाओं से सशक्त किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आंतरिकवबाहरीसुरक्षा को मजबूत किया है। सरदार पटेल की प्रतिमा व डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पंचतीर्थों की स्थापना कर महापुरुषों को सम्मान दिया गया।
प्रेस वार्ता के बाद सर्किट हाउस सभागार में लगी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्ष पर आयोजित प्रर्दशनी का प्रभारी मंत्री ने फीता काट उद्घाटन किया। सभागार में आयोजित प्रोफेशनल मीट को सम्बोधित किया व पुस्तिका विमोचन किया।
प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री संजयराय, क्षेत्रीय महामंत्री विजयप्रतापसिंह, पूर्व सांसद लल्लूसिंह, विधायक वेदप्रकाशगुप्ता, रामचंद्रयादव, चन्द्र भान पासवान, महापौर गिरीशपतित्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष संजीवसिंह, उपस्थित रहे।