Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का भंडाफोड़ — पुलिस ने तीन युवकों...

मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का भंडाफोड़ — पुलिस ने तीन युवकों समेत पांच बाल अपचारियों को दबोचा

0

अंबेडकर नगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने रविवार को मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों समेत पांच बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रियलमी कंपनी का काले रंग का मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी जिले के ही विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन छीनने के मामले में कोतवाली अकबरपुर में मुकदमा दर्ज था। रविवार को पुलिस टीम मुबारकपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर के रास्ते से दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली तो खुलासा हुआ कि ये वही युवक हैं जो मोबाइल लूट की वारदात में शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र स्व. रामनाथ, निवासी मिझौडा मील, थाना अहिरौली, वर्तमान पता काशीराम आवास, अकबरपुर,

आकाश पांडेय पुत्र हरि नारायण पांडेय, निवासी कोटवा महमदपुर, थाना अकबरपुर,आदित्य कुमार पुत्र फागूलाल, निवासी अहिराना, इल्तिफातगंज रोड, निकट लॉ कॉलेज, थाना अकबरपुर, इसके अलावा पांच बाल अपचारी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रिंस कुमार की तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से रियलमी कंपनी का काले रंग का मोबाइल फोन बरामद किया गया, जो छीन लिया गया फोन था। सभी को गिरफ्तार कर  न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अभयराज, कपिलदेव यादव, अरविंद सरोज, लालजी पाल, कांस्टेबल अरविंद कुमार, उपेंद्र यादव, अरुण पाल, अत्र कुमार व मयंक कुमार शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version