Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हनुमान मंदिर में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए विधायक का पत्र,...

हनुमान मंदिर में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए विधायक का पत्र, गुलाबबाडी में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

0

अयोध्या। वेद प्रकाश गुप्ता ने कादीपुर बिल्हरघाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए उपनिदेशक पर्यटन को पत्र भेजा है। पत्र में मंदिर परिसर में मल्टीपर्पज हॉल, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साइनेज की समुचित व्यवस्था कराने को कहा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

वेद प्रकाश गुप्ता विधायक, अयोध्या

विगत दिनों विधायक द्वारा गुलाबबाड़ी के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई न होने की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने अवधपुरी जोन के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को गुलाबबाड़ी का नियमित भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए हैं।

इस संबंध में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में प्रमुख धार्मिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुलाबबाड़ी में लोग अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं और बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए भी पहुंचते हैं, ऐसे में यहां सफाई व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर रहनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version