Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधायक की नाराजगी भारी पड़ी, एसडीएम (न्यायिक) सोहावल विकासधर दुबे का सहारनपुर...

विधायक की नाराजगी भारी पड़ी, एसडीएम (न्यायिक) सोहावल विकासधर दुबे का सहारनपुर तबादला


अयोध्या। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव से टकराव आखिरकार उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सोहावल विकासधर दुबे पर भारी पड़ गया। विवादों में घिरे अधिकारी का स्थानांतरण शासन ने सहारनपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त पद पर कर दिया है। यह आदेश 28 अक्टूबर को जारी हुआ, जिसकी भाषा भी असामान्य रूप से कठोर है।

विशेष सचिव अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित अधिकारी को किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न किया जाए तथा बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। शासन की इस सख्ती ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

ज्ञात हो कि एसडीएम विकासधर दुबे का नाम बीते दिनों विधायक रामचंद्र यादव से प्रोटोकॉल विवाद में उछला था। इस विवाद के बाद जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने उन्हें रुदौली से हटाकर सोहावल में एसडीएम (न्यायिक) के रूप में भेज दिया था। उनके सर्मथकों ने उनके पक्ष में मोर्चा खोलते हुए तैनाती को ‘वापसी’ बताया था, लेकिन शासन की सख्त कार्यवाही ने सारे समीकरण पलट दिए।

अब शासन से जारी तबादला आदेश ने यह साफ कर दिया है कि विधायक से टकराव और प्रोटोकॉल की अनदेखी का परिणाम किसी भी अधिकारी के लिए भारी पड़ सकता है। दुबे के सहारनपुर तबादले को प्रशासनिक गलियारे में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments