Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सपा कार्यालय में मनाई गई मित्रसेन यादव की जयंती

सपा कार्यालय में मनाई गई मित्रसेन यादव की जयंती

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय अयोध्या में सोमवार को स्वर्गीय मित्रसेन यादव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने की, जिनके साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव सहित सपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि स्व. मित्रसेन यादव जी, जिन्हें पूरे प्रदेश में बाबूजी के नाम से जाना जाता था, गरीब, शोषित और पीड़ित समाज के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने हमेशा वंचितों की आवाज बुलंद की और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीति में लम्बा समय बिताने वाले मित्रसेन यादव जी ने जीवन भर किसानों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों की लड़ाई को अपना धर्म समझकर लड़ा। उनकी इसी प्रतिबद्धता के चलते उन पर समय-समय पर अनेक आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए गए, परंतु उनके कदम कभी डगमगाए नहीं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा सत्य, न्याय और समानता की नीति पर काम किया। बाबूजी के साथ समाज के हर वर्ग, जाति और धर्म के लोग जुड़े थे।
मौके पर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष राकेश पांडे, प्रवीण राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा शिवांशु तिवारी, सचिव जगन्नाथ यादव, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version