Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गुरु पूर्णिमा पर लगा रक्तदान शिविर, 25 ने किया रक्तदान

गुरु पूर्णिमा पर लगा रक्तदान शिविर, 25 ने किया रक्तदान

0

अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 10 जुलाई को सावन कृपाल रूहानी मिशन एवं अमृत बॉटल्स के संयुक्त तत्वावधान में चांदपुर डाबर सेमर, इलाहाबाद रोड में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर की शुरुआत ऋषि चावला (वाइस प्रेसिडेंट, प्लांट), अजय रत्नानी (सीनियर जीएम, एचआर), गरिमा (सीनियर मैनेजर, एचआर) एवं खुशी गुप्ता (एक्जीक्यूटिव, एचआर) ने दीप प्रज्वलित करके किया।
शिविर में कुल 37 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 25 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से अवधेश नारायण, विमलेश कुमार, ऋषि चावला, अंकित गर्ग, अभिनय कुमार, आलोक मदनानी, प्रीति, कुशवा, पवन, वरुण टेकचंदानी, अर्चित तिवारी, सुधांशु, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, संजय चंद्र, शशि भान शर्मा, हेमंत कुमार, अमन कुमार, जय प्रकाश, अंकित वर्मा, अरुण सेन, अवधेश कुमार, सुनील गुप्ता और नितिन रावलानी शामिल रहे। इस मौके पर सावन कृपाल रूहानी मिशन सेंटर के प्रभारी घनश्याम अमलानी, विकास आहूजा और रोहित बिजलानी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंदों की सहायता करना रहा। आयोजकों ने इसे “किसी और की रगों में बहने का लाजवाब तरीका और कई जिस्मों में जीवित रहने की प्रेरणा“ बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version