Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ मजदूर की मौत, परिवार...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरा दक्षिणी गांव के निवासी एक अधेड़ मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राम भारत पुत्र समारुह के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

मंगलवार देर शाम राम भारत वन्दीपुर-चैनपुर बाजार से मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी वाहन से जलालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। राम भारत की असमय मौत से परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। गांव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments