Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संगठन की सदस्यता संगठन की है आत्मा–भूपेन्द्र चौधरी

संगठन की सदस्यता संगठन की है आत्मा–भूपेन्द्र चौधरी

0

अंबेडकर नगर। भाजपा देश भर में संगठन पर्व 2024 की शुरुआत कर दिया है। जिसके अंतर्गत भाजपा की सदस्यता अभियान सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से डिजिटल मध्यम से शुरू किया जा रहा है। भाजपा के सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला जिला मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र रहे और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने किया एवम संचालन सदस्यता अभियान जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह रहे।

जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन के सभागार में सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। सदस्यता संगठन के विचार धारा की प्रक्रिया है इसलिए भाजपा इस बार अपनी सदस्यता अभियान को सर्व स्पर्शी,सर्वव्यापी और सर्वग्रही बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग और घटक तक जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने का काम करेगी। कहा कि भाजपा ने पहली बार डिजिटल सदस्यता अभियान को 2014 में किया था। कहा कि सदस्यता के प्रथम चरण में 1 सितंबर से 25 सितंबर,द्वितीय चरण की सदस्यता अभियान 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कहा कि इस बार हम सभी को पुनः भाजपा की सदस्यता डिजिटल सदस्यता लेना है।कहा कि जन प्रतिनिधि,भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित कर लोगों को करोड़ों में सदस्यता दिलायेगी। उन्होंने कहा कि 8800002024 पर मिस्ड काल कर सदस्यता ग्रहण किया जाएगा।कहा कि भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जिस प्रकार से देश हित और जनहित में निरंतर कार्य किया जा रहा है उससे समाज का हर वर्ग भाजपा की सदस्यता ले कर भाजपा से जुड़ना चाह रहा है। कहा कि भाजपा उप चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटें जीतेगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि जिले की कार्यशाला के बाद भाजपा मंडलों में सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे।कहा कि इस बार अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर कार्य करेगी। भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक समाज के लोगो तक पहुंच कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाना है।
अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जनपद में संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए जिले की सदस्यता की लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने वाली है। कहा कि जिले में लगभग 18 लाख मतदाता हैं जिसमें से भाजपा को जीत के लिए लगभग 9 लाख मतों की आवश्यता है लेकिन हम सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर नए और पुराने मिलाकर 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा भी किया जायेगा। जिला मंत्री विनय पाण्डेय ने कार्यशाला में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सदस्यता जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह, प्रदेश आईटी संयोजक अंकित सिंह चंदेल,क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक मनोज त्रिवेदी,पूर्व विधायक, त्रिवेणी राम,अनीता कमल,जय राम विमल,संजू देवी,अवधेश द्विवेदी,भारती सिंह,सुधीर सिंह मिंटू,सुधा वर्मा,विद्यावती राजभर,ओमकार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,रफत एजाज, सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,संजय सिंह,पंकज वर्मा, सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,बजरंगी पाठक,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version