Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आगामी पर्व से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेगा नगर...

आगामी पर्व से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेगा नगर निगम : महापौर

0

– नगर निगम के तिलक हाल में केन्द्रीय समिति व नगर के अधिकारियों की हुई बैठक


अयोध्या। नगर निगम के तिलक हाल में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की उपस्थिति में आगामी 26 अगस्त से प्रारंभ होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व एवं 7 सितंबर से प्रारंभ होने वाले श्री गणेश महोत्सव पर्व की तैयारी के संबंध में बैठक हुई। बैठक में समितियों के पदाधिकारी व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम सदैव पर्व से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेगा। प्रभु श्री राम की नगरी में आगामी पर्व बहुत ही धूमधाम से संपन्न कराए जाएंगे। जो भी सहयोग नगर निगम की तरफ से चाहिए होगा प्रत्येक समिति को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने पूजा समितियो के पदाधिकारी से आवाहन किया कि इस बार पर्व को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प ले । प्रत्येक पूजा पंडाल पर डस्टबिन लगवाने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अपने संबोधन में नगर निगम के अधिकारियों को आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तथा गणेश पूजा पर्व के कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया।
आगामी 26 अगस्त की रात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रारंभ होगा तथा दो सितंबर को श्रीकृष्ण विसर्जन शोभा यात्रा अपने पूजा पंडालो से निकलकर चौक, रिकाबगंज, नियावा होते हुए गुप्तार घाट पर जाकर विसर्जन का कार्य सम्पन्न होगा। इसी प्रकार आगामी 7 सितंबर को श्री गणेश पूजा का पर्व प्रारंभ होगा तथा 17 सितंबर को जमुनियाबाग में संयुक्त शोभायात्रा के साथ चौक, रिकाबगंज नियावा होते हुए कैंट के रास्ते गुप्तार घाट पर जाकर विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
बैठक को उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू,अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय तथा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी जे एन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर,सुप्रीत कपूर जोनल प्रमुख एवं नगर निगम प्रभारी, पार्षद राजेश गौड़, जोनल प्रमुख अतुल सिंह, बजरंगी साहू, पवन निषाद ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद विशाल पाल, सूर्या तिवारी, विकास सिंह, सौरभ सिंह, जगत नारायण, सोमू यादव, राम शंकर निषाद, वकार अहमद, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त वागीश शुक्ला, जोनल अधिकारी सौरभ सिंह, अशोक गुप्ता, ।म् राजपति यादव, स्वास्थ्य अधीक्षक राजेश वर्मा, कमल, श्रम् अरुण कुमार सिंह, अमित जायसवाल, सोमनाथ तथा केंद्रीय समिति के रंजीत शर्मा, संजय श्रीवास्तव, चंदन गुप्ता, विशाल गुप्ता, रोहिताश चंद्र राजू, तरुण गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव तथा विभिन्न पूजा समस्या आए हुए पदाधिकारी में प्रमुख रूप से दीपक गौतम, पूर्व पार्षद दिनेश मौर्य,तुषार श्रीवास्तव, मनीष यादव मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version