Home Uncategorized जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक, डिजिटल मोड में होगी गणना

जनगणना की तैयारियों को लेकर बैठक, डिजिटल मोड में होगी गणना

0

अम्बेडकर नगर। जनगणना की प्रारंभिक तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। इसमें जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना–2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम, वार्ड और नगर स्तर पर उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों का यह सबसे विश्वसनीय स्रोत है, जो शासन की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक में सहायक निदेशक कपिल कुमार पांडे व एसआई द्वितीय अतुल सिंह ने जनगणना अधिनियम, नियमों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। जनगणना की समयावधि, चार्ज निर्धारण, पदानुक्रम, प्रगणक व सुपरवाइजर की भूमिका, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा निगरानी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में होगी और नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी मिलेगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version