Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सीएचसी नगपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. जयप्रकाश बने डिप्टी सीएमओ

सीएचसी नगपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ. जयप्रकाश बने डिप्टी सीएमओ

0

जलालपुर अंबेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर-नगपुर के अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश को पदोन्नत कर जिले का डिप्टी सीएमओ नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहयोगियों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. जयप्रकाश ने करीब ढाई वर्षों तक सीएचसी जलालपुर-नगपुर में अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार किया। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, टीकाकरण अभियान को गति देने तथा साफ-सफाई और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया। उनके नेतृत्व में अस्पताल की कार्यप्रणाली बेहतर हुई, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिला।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, डॉ. वेद प्रकाश सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें कुशल प्रशासक और संवेदनशील चिकित्सक बताया। डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version