Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या निषाद बस्ती पहुंचे महापौर, योजनाओं की जानकारी देकर किया जनसंवाद

निषाद बस्ती पहुंचे महापौर, योजनाओं की जानकारी देकर किया जनसंवाद

0

अयोध्या। भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी कृष्णानगर वार्ड स्थित पलिया शाहबादी की निषाद बस्ती पहुंचे। उनके आगमन से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल दिखा और लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

महापौर ने बस्ती में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। लाभार्थियों ने भी योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया।

खन्ने निषाद के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में महापौर ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया और नगर निगम से संबंधित समस्याओं—विशेषकर सफाई व पेयजल व्यवस्था—की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भारत निषाद, गुड्डू, दिनेश, पुत्तीलाल समेत अन्य लाभार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। महापौर ने कहा कि नगर निगम, राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना प्राथमिकता है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रमाशंकर निषाद, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, भाजपा नेता सुनील जायसवाल, अजय निषाद, सुखलाल निषाद, जयप्रकाश साहू, धर्मवीर निषाद, पंकज कनौजिया, कमलेश कनौजिया, रमाकांत निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने महापौर के आगमन पर आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version