◆ कोतवाली नगर की कुसुम गैस सर्विस के प्रोपराइटर, गोदाम कीपर व मैनेजर पर केस दर्ज
अयोध्या। कुसुम गैस सर्विस फतेहगंज, अयोध्या के उसरू स्थित गोदाम की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर की गई जांच में गोदाम के स्टॉक, अभिलेखों और वास्तविक आपूर्ति के बीच भारी अंतर पाया गया है, जिससे पूरे प्रकरण में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और संभावित घोटाले की आशंका गहरा गई है। मामले में एजेंसी के प्रोपराइटर अवधेश कुमार, गोदाम कीपर विजय कुमार व मैनेजर पंकज के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। 7 अप्रैल 2026 को जांच टीम द्वारा कुसुम गैस सर्विस के गोदाम का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मौके पर मैनेजर और स्टाफ की मौजूदगी में गोदाम का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें रिकॉर्ड और वास्तविक सिलेंडरों की संख्या में बडा अंतर सामने आया।
गोदाम में लगे अग्निशमन यंत्र की वैधता कई महीने पहले समाप्त
गोदाम में लगे अग्निशमन यंत्र की वैधता 10 नवंबर 2025 को ही समाप्त हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उसे बदलवाने या अपडेट कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इस पर जब मैनेजर से जवाब मांगा गया तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।
स्टॉक रजिस्टर नही प्रस्तुत कर पाया मैनेजर
जांच टीम को गोदाम के मैनेजर पंकज मौके पर स्टॉक रजिस्टर नही दिखा पाया। जिलाधिकारी की स्वीकत के उपरान्त केस दर्ज किया गया है।
स्टॉक में सामने आया बड़ा अंतर
जांच में विभिन्न श्रेणी के गैस सिलेंडरों के अभिलेख और वास्तविक संख्या में भारी अंतर पाया गया—
-
14.2 किलो घरेलू भरे सिलेंडर: 148 कम (221 होम डिलीवरी के लिए बताए गए)
-
14.2 किलो घरेलू खाली: 30 कम
-
19 किलो खाली: 79 कम
-
19 किलो भरे: 39 कम
-
5 किलो लाल खाली: 25 अतिरिक्त
-
5 किलो लाल भरे: 11 कम
-
5 किलो नीला भरे: 28 कम
-
5 किलो नीला खाली: 9 अतिरिक्त
-
10 किलो भरे: 37 कम
-
घरेलू डिफेक्टिव: 12 अतिरिक्त
