अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बूथ स्तर पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। साथ ही बूथों पर निवास करने वाले लाभार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान पत्रक व प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है तथा पटका और पार्टी का ध्वज देकर लोगों को सम्मानित भी किया जा रहा है।
