अयोध्या। 6 से 8 नवंबर तक तीन दिवसीय मैहरमहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव समाजसेवी प्रमोदसिंह के पिता स्वर्गीय पृथ्वीसिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का आकर्षण नारीशक्तिअभिनंदन और अंतरराष्ट्रीयकुश्तीदंगल होंगे।
महोत्सव के पहले दिन 21 हजारमहिलाएं दुखदुरिया देवी की सामूहिक पूजा में भाग लेंगी। यह आयोजन नारीशक्तिकेसम्मानऔरशक्तिकेप्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है और महिलाओं की सामूहिक ऊर्जा का अनुपम दृश्य पेश करेगा। महोत्सव के दूसरे और तीसरे दिन आयोजित अंतरराष्ट्रीयकुश्तीदंगल में ईरान, भूटान, नेपाल सहित विभिन्न देशों के नामी पहलवान अपनी कुश्ती की कला का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम अयोध्या के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए एक रोमांचकऔरप्रेरकअनुभव साबित होगा।
इस महोत्सव के दौरान अयोध्या के युवाओं को अयोध्याकेसरी के रूप में चुना जाएगा। इस प्रतियोगिता में केवल अयोध्या के युवा ही हिस्सा ले सकते हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और कुश्ती के प्रति युवा पीढ़ी की रुचि बढ़ाना है।
समाजसेवी और अपना दल एस के नेता प्रमोदसिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि महोत्सव न केवल धार्मिकऔरसांस्कृतिककार्यक्रम है, बल्कि यह अयोध्या के युवाओं को खेलोंऔरविशेषकरकुश्तीमेंआगेबढ़ने के लिए प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।