Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी शुदा युवक युवती को लेकर हुआ फरार, पिता की तहरीर पर...

शादी शुदा युवक युवती को लेकर हुआ फरार, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा युवक द्वारा 23 वर्षीय युवती को भगाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ बाहर रहता है, जबकि वह अपनी पुत्री के साथ घर पर रह रहे थे। पुत्री की शादी की बातचीत भी चल रही थी। पिता ने बताया कि 21 नवंबर की शाम वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उस समय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी, जिसकी रिश्तेदारी गांव में है और हमेशा गांव में आने-जाने का सिलसिला रहता है, मौके का फायदा उठाकर युवती को भगा ले गया।

पिता ने बताया कि रात में समारोह से लौटने के बाद वह सो गए। सुबह जब पुत्री को आवाज दी तो वह घर पर नहीं मिली। आसपास खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी लालचंद चौहान, जो पहले से शादीशुदा है, युवती को लेकर फरार हो गया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments