Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामनोज कुमार शर्मा बने नगर कोतवाल, पुलिस महकमे में फेरबदल

मनोज कुमार शर्मा बने नगर कोतवाल, पुलिस महकमे में फेरबदल


अयोध्या। कई प्रमुख थानों और कोतवालियों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के आदेश के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पाण्डेय को थाना पूराकलंदर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि पूराकलंदर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को कोतवाली नगर की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार महाराजगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को थाना इनायतनगर भेजा गया है तथा रिजर्व पुलिस लाइन से देवेन्द्र सिंह को महाराजगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

कोतवाली रौनाही के प्रभारी निरीक्षक लालचन्द्र सरोज को थाना तारुन तथा तारुन के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को कोतवाली बीकापुर का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं इनायतनगर के थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष रौनाही की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments