Friday, June 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारीडगंज चौराहे पर बनेगा सफाई चैंबर, नाले की होगी मरम्मत

रीडगंज चौराहे पर बनेगा सफाई चैंबर, नाले की होगी मरम्मत


◆ महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के निर्देश


अयोध्या। शहर में चल रहे नाला सफाई एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए गुरुवार सुबह महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रीडगंज चौराहे पर नाले की खराब स्थिति और पानी का बहाव बाधित मिलने पर महापौर ने नाले की मरम्मत कराने, उस पर पत्थर रखवाने तथा सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष चैंबर निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह के भीतर नाला सफाई का कार्य पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण अभियान चौक लाइट गेट से शुरू हुआ। विकास प्राधिकरण के पुराने कार्यालय के सामने नाले की सफाई असंतोषजनक मिलने पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। राठहवेली और वीर अब्दुल हमीद वार्ड क्षेत्र में कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण पाए जाने पर नगर आयुक्त ने मलबा हटाने, टूटी पटियाएं बदलने तथा नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।

दुर्गा मंदिर से नदीम रजा के घर तक गली में नाली निर्माण कार्य घटिया पाए जाने पर नगर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था और लंबित नाला निर्माण को लेकर पार्षद सलमान हैदर की शिकायत पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने को कहा।


पार्क की होगी विशेष सफाई


निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र मिश्र ने नेहरू पार्क की बदहाली का मुद्दा उठाया। इस पर महापौर ने अधिकारियों को पार्क की विशेष सफाई कराकर उसे व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए।


गरीब महिलाओं को आवास दिलाने की पहल


राठहवेली क्षेत्र में भाजपा नेत्री ज्योति कालरा ने गरीब परिवारों की महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई। महापौर ने अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ को डूडा के माध्यम से पात्र महिलाओं को आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments