Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामणिराम दास छावनी वार्ड पार्षद प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

मणिराम दास छावनी वार्ड पार्षद प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

अयोध्या। मणिराम दास छावनी वार्ड संख्या 55 से पार्षद पद की उम्मीदवार गुड़िया राईन ने तहसील परिसर में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए गुड़िया राईन बताया कि यदि जनता ने अपना आशिर्वाद देकर मुझे जिताया तो वार्ड का विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता यह रहेगी कि अपने वार्ड में प्रत्येक हफ्ते में नुक्कड़ सभा और चौपाल लगाया जाएगा। जिसमें वार्ड के लोगो की समस्या को सुनकर उसको तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जाएगा। इसके साथ साथ महिला सशक्तिकरण को देखते हुए वार्ड की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आगे लाने का प्रयास किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments