Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामनाली रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

मनाली रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन


अयोध्या। अयोध्या के कैंट नियावा रोड स्थित मनाली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन धार्मिक-सामाजिक गरिमा के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में श्री राम वल्लभा कुंज के उत्तराधिकारी महंत राजकुमार दास महाराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के महंत रामदास महाराज, कोठा मंदिर के पुजारी शिवकुमार मणि त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, सपा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। रेस्टोरेंट के प्रबंधक मुकेश सिंह ने अतिथियों का बुके व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

उद्घाटन के उपरांत महंत राजकुमार दास महाराज ने कहा, “अयोध्या में पर्यटन और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में शुद्ध, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजनालयों की आवश्यकता है। मनाली रेस्टोरेंट इस दिशा में एक सराहनीय पहल है।” हनुमानगढ़ी के महंत रामदास महाराज ने कहा, “सेवा और सद्भाव के भाव से किया गया कोई भी कार्य समाज को लाभ पहुंचाता है। मनाली रेस्टोरेंट स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा।”

रेस्टोरेंट के प्रबंधक मुकेश सिंह ने बताया कि “मनाली रेस्टोरेंट में शुद्धता, गुणवत्ता और उचित मूल्य पर स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यहां उत्तर भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ विशेष पारिवारिक और समूह व्यवस्था भी की गई है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा और स्वच्छ वातावरण देना है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व शुभचिंतक मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही मनाली रेस्टोरेंट आमजन के लिए विधिवत रूप से खुल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments