Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जेसीबी से घर गिराने के मामले में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही...

जेसीबी से घर गिराने के मामले में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही अकबरपुर कोतवाल, एक उपनिरीक्षक, दो सिपाही निलंबित

0

अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में जेसीबी से कई घरों व दुकानों को गिराए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह सहित एक उप निरीक्षक दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है।
गौरतलब है कि बीते 20 सितंबर की रात बरियावन बाजार में अज्ञात लोगों ने रामकीरत पुत्र रामआसरे समेत पांच-छह अन्य ग्रामीणों के घरों को जेसीबी से ढहा दिया था। मामले में अकबरपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों और बीट प्रभारियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में संबंधित पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। मामले में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की ओर से कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बीट प्रभारी अजय राना, सिपाही उपेंद्र यादव, संतोष पांडेय को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
निलंबन अवधि में संतोष कुमार सिंह पुलिस लाइन से संबद्ध रहेंगे। बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version