Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रभावित परिवारों की होगी पुर्नवास की व्यवस्था: वेद प्रकाश गुप्ता

प्रभावित परिवारों की होगी पुर्नवास की व्यवस्था: वेद प्रकाश गुप्ता

0

◆ चौदह कोसी मार्ग में हुई कार्रवाई के प्रभावितों से मिले विधायक


◆ पुर्नवास को लेकर बुधवार को फिर से जिलाधिकारी से करेंगे मुलाकात


अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की गई थी। कार्रवाई मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर हुई कार्रवाई को देखा है। इसमें कुछ ऐसी कार्रवाई भी हुई है, जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास की व्यवस्था कराई जाएगी। जिनकी दुकानें कार्रवाई में प्रभावित हुई हैं, उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी के साथ दोबारा बैठक होगी। इसमें प्रभावित परिवारों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई किए जाने से पहले प्रभावित लोगों को इसकी जानकारी दी जाए।



उन्होंने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा से पहले मार्ग का निर्माण पूरा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है, लेकिन घटना से प्रभावित परिवारों को हुई परेशानी का उन्हें दुख है। अब प्रभावित लोगों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

देवकाली मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने बताया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मौके पर मनोज जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, मुरारी सिंह यादव, प्रीति चौहान सहित अन्य प्रभावित परिवारों के लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version