Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या खाद रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की मिलावटी मिठाइयां जब्त

खाद रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की मिलावटी मिठाइयां जब्त

0

रानौही टोल प्लाजा पर संयुक्त टीम की छापेमारी, 19 नमूने भेजे गए जांच के लिए


अयोध्या। दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसते हुए खाद रसद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सुल्तानपुर, बाराबंकी और अयोध्या की संयुक्त टीम ने रानौही टोल प्लाजा पर छापा मारकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य की रंगीन मिठाइयों से भरी एक गाड़ी जब्त की।

सहायक आयुक्त, खाद रसद विभाग अयोध्या मंडल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह गाड़ी बिजनौर से असम की ओर जा रही थी और इसमें तीन फार्मों के नाम से मिठाइयां लदी थीं। प्राथमिक जांच में मिठाइयों में अत्यधिक रंग और रासायनिक तत्वों की मौजूदगी की आशंका जताई गई है।

टीम ने मौके से 19 नमूने खाद सुरक्षा विभाग को परीक्षण के लिए भेजे हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद रसद विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को मिलावटी सामग्री से बचाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version