Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हाईवे पर डीसीएम चालक से मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार,...

हाईवे पर डीसीएम चालक से मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध नीली बत्ती लगी एक्सयूवी सीज

0

अयोध्या। थाना कैण्ट क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम चालक व परिचालक के साथ मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गाड़ी से अवैध रूप से लगी नीली बत्ती भी हटवाकर वाहन को सीज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें नीली बत्ती लगी महिंद्रा एक्सयूवी 300 सवार कुछ लोगों द्वारा ओवरटेक के दौरान कार में आई खरोंच को लेकर ट्रक को हाईवे पर रोककर उसके चालक व क्लीनर के साथ मारपीट की जा रही थी। मामला थाना कैण्ट क्षेत्र का बताया गया।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कैण्ट पुलिस ने ट्रक  के चालक की तहरीर पर प्रियांशु व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, हाईवे पर अवैध रूप से नीली बत्ती लगाकर वाहन खड़ा करने और यातायात बाधित करने के आरोप में उपनिरीक्षक जगदीश नारायण शर्मा की तहरीर पर नागेश मिश्रा व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान उक्त एक्सयूवी 300 सहादतगंज के पास बरामद हुई, जिस पर अवैध रूप से नीली बत्ती लगी पाई गई। पुलिस ने नीली बत्ती उतरवाकर वाहन को सीज कर दिया।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी नागेश मिश्रा पुत्र स्व. अमरचंद मिश्रा, मूल निवासी ग्राम देवरिया बाबू थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, हाल पता इंदिरानगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version