Sunday, May 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउत्तर प्रदेश में एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी लोजपा : संजय कुमार...

उत्तर प्रदेश में एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी लोजपा : संजय कुमार सिंह


अयोध्या। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए तथा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में संजय कुमार सिंह ने कहा कि चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला वार मंथन किया जाएगा तथा निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी केंद्र और बिहार में एनडीए के साथ मिलकर कार्य कर रही है और अब उत्तर प्रदेश में भी एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी चिराग पासवान के विजन को लेकर प्रदेश में आगे बढ़ रही है।

संजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अब वहां जाति और धर्म की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments