Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकौशलपुरी कॉलोनी में जल्द होगा जल निकासी का प्रबंध, टूटी नालियों की...

कौशलपुरी कॉलोनी में जल्द होगा जल निकासी का प्रबंध, टूटी नालियों की होगी मरम्मत


◆ नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत महापौर एवं नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण


अयोध्या। कौशलपुरी कॉलोनी को जल्द ही जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार के साथ जायज लिया। उन्होंने विशेष अभियान के तहत नाले की सफाई कर कर जल निकासी का स्थाई समाधान ढूंढने तथा तब तक पंप लगाकर जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुबह 8:00 बजे महापौर एवं नगर आयुक्त सब्जी मंडी के पीछे निराला नगर के समोसा गली पहुंचे। यहां क्षेत्रीय पार्षद धर्मवीर, अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ एवं भारत भार्गव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मोड़ पर सफाई कार्य चल रहा था, लेकिन जल भराव की समस्या देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और रायबरेली अंडरपास की ओर जाने वाले नाले की सफाई कराकर जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश जोनल अधिकारी कौशलपुरी को दिया। थोड़ा आगे बढ़ने पर हनुमान मंदिर के पास उन्होंने खुली नाली देखकर पटिया रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सड़क की दूसरी ओर जल भराव को देखकर नाली निर्माण कराने और क्रॉसिंग बनवाने को कहा।

महापौर ने डॉ. आरके सिंह के बगल गली को ऊंचा करने तथा ओपीएस इंटर कॉलेज के सामने लाइट लगवाने का निर्देश दिया। यहां लाइट की मांग स्थानीय निवासी अमर सिंह ने उनके सामने रखी। खोजनपुर पहुंचने पर जल भराव की समस्या दिखाई पड़ी। उन्होंने तालाब  पैमाइश कराकर सफाई करने, गहराई बढ़ाने तथा रेलिंग लगाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने यहां कूड़ा फेंकने से मना करने के लिए बोर्ड लगाने को कहा।  थोड़ा आगे बढ़ने पर नाली की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने भाजपा नेता गोकुल समेत स्थानीय लोगों की मांग पर नाली बनवाने का वादा किया। खोजनपुर की गली में बिजली के तार लटके थे। इस पर नगर आयुक्त ने वहां तीन पोल लगाकर तारों को ऊंचा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विष्णुपुरी कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था सुधार करने के लिए खराब लाइट को बदलने तथा जरूरत के मुताबिक नई लाइट लगाने के साथ ही टूटी नालियों की मरम्मत करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।  डॉ. रमापति मिश्र के घर के सामने पार्क में ओपन जिम लगाने तथा नालियों की मरम्मत कराने को कहा।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि निरीक्षण दो घंटे से अधिक समय तक चला। इस दौरान पूर्व उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, भाजपा नेता वरुण चौधरी, इंजीनियर रवि तिवारी, मंडल मंत्री वीरेंद्र वर्मा, श्रीप्रकाश पाठक, देवमणि द्विवेदी, अमर सिंह आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments