अम्बेडकर नगर। जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए कटका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सक्रिय थे और बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई मंगलवार तड़के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास खानपुर हुसैनाबाद इलाके में की गई। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार और पूर्वी श्याम देव के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने आरोपियों को धर दबोचा।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी:
-
इरफान पुत्र वाजिद अली, निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी
-
अफरोज उर्फ फुरकान पुत्र मो. तौहिद, निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी
-
सुरज पुत्र रामनयन, निवासी भगवानपुर मंझरिया (सकलफिया), थाना कटका
-
राजाराम गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता, निवासी रुधौली माफी, थाना मालीपुर
