अयोध्या। आधुनिक दौर में तेजी से बदलते दांपत्य संबंधों के बीच करवा चौथ जैसे पारंपरिक पर्व का महत्व बढ़ गया है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, निष्ठा और समर्पण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बातें जिला चिकित्सालय के माइंड मेंटर डॉ. आलोक मनदर्शन ने विश्व मनोजागरूकता माह अभियान के तहत मन कक्ष ऑडिटोरियम में आयोजित करवा चौथ पर जनमनोप्रभाव व्याख्यान में कहीं।

मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या


