Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्पा सेंटर पर संयुक्त छापेमारी, दस्तावेजों और कर्मचारियों का किया गया सत्यापन

स्पा सेंटर पर संयुक्त छापेमारी, दस्तावेजों और कर्मचारियों का किया गया सत्यापन

0

अयोध्या। शासन के निर्देश पर जिले में संचालित स्पा सेंटरों की जांच के क्रम में सोमवार को बाल कल्याण समिति और पुलिस की संयुक्त टीम ने देवकाली बाईपास स्थित एक स्पा सेंटर पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर में मौजूद कर्मचारियों का सत्यापन करने के साथ ही आवश्यक अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्पा सेंटरों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं नाबालिग लड़कियों का शोषण या उनसे किसी प्रकार का अवैध कार्य तो नहीं कराया जा रहा है। इसी के तहत कर्मचारियों की पहचान और संस्थान से संबंधित दस्तावेजों का भी सत्यापन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आगे भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान जारी रहेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। कार्रवाई के दौरान रानोपाली चौकी प्रभारी राहुल वाजपेई सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version