Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचेकिंग के दौरान जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गैंगेस्टर सहित तीन...

चेकिंग के दौरान जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गैंगेस्टर सहित तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने शंकर तिराहा के आगे पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो गैंगेस्टर सहित तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल, 40 पाउच देशी शराब और 7600 रुपये नकद बरामद किए। तीनों आरोपी लंबे समय से विभिन्न गंभीर मुकदमों में वांछित चल रहे थे।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में टाइगर उर्फ जुगनू कुमार उर्फ हनी पुत्र नन्हे लोना, मोनू लोना पुत्र महेंद्र लोना तथा अजय उर्फ ऋषि पुत्र गुल्लू लोना शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर के निवासी हैं।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह के अनुसार तीनों आरोपी वाहन की नंबर प्लेट बदलकर चोरी, लूट और अन्य गंभीर वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान इन्होंने जनपद के अलावा आसपास के जिलों में भी कई अपराधों में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल, 40 पाउच देशी शराब और 7600 रुपये नकद बरामद कर एक्साइज एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।


अपराधियों का लंबा इतिहास


टाइगर उर्फ जुगनू के खिलाफ अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर, टांडा, पवई, आजमगढ़, मुबारकपुर, रौनापार, सिधारी, सम्मनपुर व सुलतानपुर समेत कई थानों में गैंगस्टर, लूट, चोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। मोनू लोना के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, बीएनएस तथा महामारी अधिनियम सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। अजय उर्फ ऋषि पर चोरी, फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी एवं गैंगस्टर एक्ट समेत दस मुकदमे सम्मनपुर, महरुआ और अन्य थानों में पंजीकृत हैं। उपनिरीक्षक राजीव सागर, उपनिरीक्षक मो. अमीन, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, हेड कांस्टेबल रामकिशोर सिंह, मुंशीलाल यादव, कांस्टेबल सौरव कुमार और अमित मौर्या की टीम ने यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments