Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर बार एसोसिएशन की बैठक, अधिवक्ता जांच समिति गठित

जलालपुर बार एसोसिएशन की बैठक, अधिवक्ता जांच समिति गठित

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य की अध्यक्षता एवं मंत्री धनश्याम वर्मा के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में आमसभा की बैठक आहूत करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।
बैठक में जलालपुर में अधिवक्ताओं की पात्रता एवं सत्यापन को लेकर उठे प्रश्नों के मद्देनज़र सात सदस्यीय अधिवक्ता जांच समिति का गठन किया गया। समिति को छः फरवरी तक अपनी रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र शेखर वर्मा को अध्यक्ष, वेद प्रकाश राय कोषाध्यक्ष, श्याम सुंदर यादव पूर्व मंत्री, सत्य प्रकाश मिश्रा संरक्षक पीठ, जगदीश चंद्र यादव पूर्व मंत्री शामिल किए गए हैं। समिति अपनी जांच रिपोर्ट अधिवक्ता संघ के पटल पर रखेगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि न्याय अधिवक्ता ग्राम न्यायालय जलालपुर को सबडिविजन द्वारा हटा दिए जाने के मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version