Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामघाट अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

रामघाट अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

0

अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को रामघाट अंत्येष्टि स्थल (फटिक शिला) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी काम निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण, वृक्षारोपण, पार्किंग, शेड, डिवाइडर, दुकानों के आवंटन, शौचालय, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल पर आने वाले लोगों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो और उनकी नियमित निगरानी की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि स्थल की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हो सकें।

इसके बाद जिलाधिकारी ने रामकथा संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति देखी तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version