Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रुदौली में सपा की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर...

रुदौली में सपा की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर चर्चा

0

अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को रुदौली एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता छोटेलाल यादव ने की, जबकि संचालन रईस खान ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर मजबूत व्यवस्था जरूरी है। जोन एवं सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से आगे बढ़ाएं और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करें।

उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा संगठन की स्थिति की नियमित समीक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां भी संगठनात्मक स्तर पर कमियां हों, उन्हें दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय के अनुसार, बैठक में पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, अनित शुक्ला, मो. अली, चौधरी शहरयार, अवधेश यादव, विनोद लोधी, रिजवान रसूल और रुदौली ब्लॉक अध्यक्ष विंध्याचल सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version