Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मंगुराडिला में फौजी डिजिटल लाइब्रेरी का कोतवाल ने किया शुभारंभ

मंगुराडिला में फौजी डिजिटल लाइब्रेरी का कोतवाल ने किया शुभारंभ

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में मंगलवार को फौजी डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए वातानुकूलित कक्ष, डिजिटल संसाधन और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां एक साथ पचास से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकते हैं।

शुभारंभ समारोह के दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज के युग में डिजिटल शिक्षा की महत्ता लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण अंचलों में ऐसी पहल से प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा और वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी सुगमता से कर सकेंगे।

इस अवसर पर डॉ. अंकित सिंह, डॉ. योगेश कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान राम जीत समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी कदम बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version